सरगुजा
युवाओं को नौकरी नहीं, मात्र आश्वासन- दीपक
02-Feb-2026 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 2 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व पार्षद दीपक मिश्रा ने कहा कि देश का युवा बेरोजग़ारी से जूझ रहा है, लेकिन बजट में नई सरकारी नौकरियों की स्पष्ट घोषणा नहीं की गई। स्किल डेवलपमेंट की बातें तो की गईं, लेकिन नौकरी की गारंटी नहीं दी गई। यह युवा भारत के भविष्य के साथ अन्याय है। किसानों को न तो एमएसपी की कानूनी गारंटी मिली और न ही कजऱ् से राहत। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसान की आय बढ़ाने के लिए कोई ठोस और भरोसेमंद उपाय इस बजट में नहीं दिखता।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


