सरगुजा
अंबिकापुर, 2 फरवरी। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राधे गोयल ने कहा-केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट आम जनता के हितों के विपरीत है। यह बजट युवाओं के सपनों, किसानों की मेहनत और मध्यम वर्ग की उम्मीदों के साथ खुला विश्वासघात साबित हुआ है।।
उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजग़ारी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस और प्रभावी योजना शामिल नहीं की गई है। रोजगार के नाम पर केवल जुमले और खोखले दावे किए गए हैं।राधे गोयल ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस और पेट्रोल जैसे आवश्यक संसाधन आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं, लेकिन बजट में महंगाई से राहत देने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है।
उन्होंने किसानों को एम एस पी की कानूनी गारंटी न दिए जाने और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के बजट में कटौती को भी जनविरोधी कदम बताया।


