महासमुन्द

स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को कर रहे प्रेरित- योगेश्वर राजू सिन्हा
13-Jan-2025 5:50 PM
स्वामी विवेकानंद के विचार  युवाओं को कर रहे प्रेरित- योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद, 13 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए स्मरण किया। उनके विचारों और आदर्शों को भी याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा हैं। आज भी युवा पीढ़ी उनके विचारों से प्रभावित हैं। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने वाला है। वें एक समाज सुधारक, आध्यात्मिक, दार्शनिक और प्रेरक वक्ता थे। स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, वेद साहित्य, पुराणों व उपनिषदों के ज्ञाता थे। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। वे श्रीरामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे, उन्होंने सनातन धर्म के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  उन्होंने भारतीय संस्कृति व अध्यात्म को वैश्विक पटल पर पुनर्स्थापित किया था। स्वामी विवेकानंद औपनिवेशिक भारत में हिंदुत्व पुनरुद्धार और युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जगाने के लिए जाने जाते हैं। हिंदुत्व को लेकर उन्होंने जो व्याख्या दुनिया के सामने रखी, उसकी वजह से हिंदू धर्म को लेकर विश्वभर में आकर्षण बढ़ा। विवेकानंद की ओजस्वी वाणी, ओजपूर्ण विचारों ने सुप्त लोगों को जागृत किया। उनकी युवावस्था देश के हर युवा के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया

पश्चिमी देशों को वेदांत व भारतीय दर्शन के बारे में बताने के लिए उन्होंने अमेरिका की धर्म संसद में भाग लिया। साल 1893 में शिकागो की धर्म सभा में उनके वक्तव्य ने दुनिया को हिलाकर रख दिया। शिकागो का वह धर्म सम्मेलन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news