दन्तेवाड़ा

शैनी रविंद्र को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
11-Jan-2025 11:19 PM
शैनी रविंद्र को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 जनवरी। दंतेवाड़ा में पदस्थ व्याख्याता शैनी रविंद्र को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। जिससे उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

 उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्था ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी द्वारा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित राजा अन्नामलाई मंदिरम के ऑडिटोरियम में गरिमामय समारोह के दौरान सोशल वर्क में डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। यह उपाधि उन्हें सामाजिक सेवा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य हेतु दी गई। यूनिवर्सिटी के सिनेट सदस्यों और वाइस चांसलर द्वारा उपाधि प्रदान की गई।

ज्ञात हो कि शैनी रविंद्र वर्तमान में आवासीय संस्था छू लो आसमान में छात्राओं का भविष्य संवार रही हंै। इसके साथ ही गाइड कमिश्नर लेफ्टिनेंट एनसीसी सीनियर ऑफिसर के तौर पर छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही हैं। उन्होंने गाइड छात्राओं को जापान और फिलिपींस आदि में प्रतिनिधित्व प्रदान किया। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मान से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन सक्रिय रहेंगी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news