कांकेर

महेश जैन बने कांकेर भाजपा अध्यक्ष
06-Jan-2025 10:22 PM
महेश जैन बने कांकेर भाजपा अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर , 6 जनवरी। महेश जैन को कांकेर जिले का नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  श्री जैन पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वे पिछड़ा वर्ग के संभागीय अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव में वे बस्तर क्षेत्र में प्रभारी भी रह चुके हैं।

बताया गया कि महेश जैन का जिलाध्यक्ष के रूप में चयन सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया गया है। पिछड़ा वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में भाजपा का जहां आधार बढ़ेगा, वहीं  जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

महेश जैन की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। जिले के वरिष्ठ नेताओं ने इसे पार्टी के लिए सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।


अन्य पोस्ट