कांकेर

केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों हुए पुरस्कृत हुए कांकेर के दो प्रतिभागी
09-Feb-2026 10:11 PM
केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों हुए पुरस्कृत हुए कांकेर के दो प्रतिभागी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 9 फरवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और गौरवशाली परंपरा के संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 में कलाकारों, शिल्पियों और नृत्य, गीत, साहित्य, व्यंजन, पेय पदार्थ, औषधि, वेशभूषा-आभूषण चित्रकला, वाद्ययंत्र और नाटक की विधा सहित इन 12 विधाओं के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50-50 हजार रुपए के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इसी क्रम में जिले के दो पृथक-पृथक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कृत किया गया। इनमें जनजातीय शिल्प का प्रदर्शन करने वाले जिले के ओमप्रकाश गावड़े (कोया आर्ट्स) को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50 हजार रुपए के चेक के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इसी तरह संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के समापन अवसर पर जनजातीय चित्रकला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दीपक जुर्री (जिला कांकेर) प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 50 हजार रुपए के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट