कांकेर
चारामा, 2 फरवरी। डिजनी पब्लिक स्कूल चारभाटा,चारामा में आनंद उत्सव मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले में खेल-कूद, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी, विज्ञान मॉडल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-नृत्य, नाटक, तथा स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित स्टॉल लगाए गए। छात्रों ने स्वयं बनाए गए उत्पादों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा सीखने के प्रति रुचि विकसित हुई जिसका बच्चे सहित पालकों ने खूब आनंद लिए ।
आनंद उत्सव मेला विद्यालयीन शिक्षा को आनंददायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। मंच का संचालन कु मानसी देवांगन एवम कु शोएबा खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालकगण, अध्यक्ष राबिया अब्बास खान, उपाध्यक्ष व नगर पंचायत चारामा के पूर्व अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन, सचिव महेश भोजवानी, धर्मेंद्र मेहता, नारायण पंजवानी, थानेंद्र वर्मा, इकराम खान , प्राचार्य आत्मा राम निषाद, शिक्षक - शिक्षिकाएं ,उपस्थित रहे।


