धमतरी

3 दुकान से 54 क्विंटल धान जब्त
12-Dec-2024 3:28 PM
 3 दुकान से 54 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 दिसंबर।
अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वालों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी है। 11 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय उडऩदस्ता दल धमतरी ने पुरी के मोनिष किराना स्टोर, हर्ष किराना एंड जनरल स्टोर, भटगांव के चैतराम साहू के दुकान की जांच की। इसमें मोनिष किराने से 40 कट्टा, हर्ष किराना एंड जनरल स्टोर से 25 कट्टा और चैतराम साहू से 70 कट्टा धान जब्त किया। तीनों दुकानों में धान का अवैध भंडारण मिला।

मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर 54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। गठित दल द्वारा अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वालों के खिलाफ 14 नवंबर से अब तक मंडी अधिनियम 1972 के तहत 57 प्रकरण दर्ज कर कुल 4066.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

जिले में 1.27 लाख किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है, जिसमें से अब तक 49 हजार 781 किसानों ने धान बेच दिया। जिले में किसानों ने धान बेचकर 111 करोड़ 80 लाख रुपए का कृषि कर्ज चुकाया है। धमतरी के 65 हजार 162 किसानों ने खरीफ सीजन में खेती-किसानी के लिए 260 करोड़ 50 लाख 94 हजार का कृषि कर्ज लिया है। इसमें 65 करोड़ 33 लाख 75 हजार सामग्री के लिए है, वहीं 195 करोड़ 17 लाख 19 हजार रुपए नगद कर्ज है। सोसायटी में धान बेचने आने वाले किसानों का कर्ज काटकर अतिरिक्त राशि भुगतान किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news