‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 दिसंबर। बारह से पंद्रह दिसंबर तक राम चरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बाबा कुटी आश्रम में ब्रह्मलीन संतभुनेश्वरी शरण व्यासजी महाराज एवं श्याम सुंदर शरण मौनी महाराज के सूक्ष्म सानिध्य में संपन्न होगा। जिसके यज्ञकर्ता महामंडलेश्वर महंत गोवर्धन शरण महराज सिरकटी आश्रम होंगे। आयोजन में आचार्य पंडित सुशील तिवारी कथा वाचक, संत रामसेवक शरण संत मिथिला शरण साध्वी इन्गिराप्रिया साध्वी हरिप्रिया मानस मण्डली प्रस्तुति होगी। सिध्देश्वर मानस मांडली लभरा राधा कृष्ण मानस मंडली परसदा कला, जय मां मौली महिला मानस मांडली पथर्री, सूर्यादय मानस मांडली तरजुंगा, नवा सूरज मानस मंडली बनगवा, साधना मानस मंडली बारुला, मानस प्रचार-प्रसार मानस मांडली सेंदर, राम कहानी मानस मंडली चैतरा, जागृति महिला मानस मंडली फिगेश्वर, शिवम मानस मंडली बलरामपुर शामिल होंगे। आयोजन समिति के जागेश्वर साहू ने बताया कि रविवार 15 दिसंबर को बाबा कुटी में मेला मड़ाई का आयोजन किया जा रहा है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस दौरान सुबह 7 बजे से हवन पूजन रामायण पाठ एवं 12 बजे यज्ञ एवं आरती तथा कथा प्रवचन एवं कीर्तन 1 बजे से शाम तक किया जाएगा। आयोजिन समिति के सदस्यों ने राजिम विधायक रोहित साहू से सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया।