‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 दिसंबर। हायर सेकेंडरी स्कूल देवपुर में आयोजित पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रि शताब्दी जन्म जयंती आयोजन समिति खंड नगरी के द्वारा व्याख्यान माला आयोजन के मुख्य वक्ता जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने व्यक्त की।
मालवा इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने लोक कल्याण और जनकल्याण के कार्य किये। नारी शक्ति की शिक्षा की शुरुआत आज से 300 साल पहले हो चुका था। जल प्रबंधन के लिए कुआ तालाबों का निर्माण करवाई एवं पर्यावरण के लिए फलदार, छायादार, पेड़ लगवाए,रोजगार के लिए महेश्वरी साड़ी उद्योग की शुरुआत पहले हो चुकी थी। जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, ने कहा कि आज वर्तमान में नारी समाज विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष कर रही। हमें आज भी उनको जागरूक कराने की आवश्यकता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी ने कहा कि साधारण परिवार की बेटी अत्यंत ही शिव भक्त और साहसी थी। और वो अपने अदभुत प्रतिभा के कारण राजघराने की बहू बनी। अपने शासन काल मे सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। पूरे भारत वर्ष के मंदिरों का जीर्णोद्धार, किया। तालाब कुआं, बावड़ी ,नदियों के घाटों का निर्माण करवाया। इस अवसर पर आयोजन समिति के जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, खण्ड अध्य्क्ष आरएल देव,चित्रोत्पला साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जैन,खंड सचिव अधिवक्ता तुलसी राम साहू, चित्रांश नागवंशी, जनभागीदारी समिति के गंगा राम नेताम ग्राम पटेल हुलेश्वर नेताम, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एस के ध्रुव, केएल गंजीर, टीआर अटल, टी. ध्रुव, पूजा यादव, डामीन साहू, शेष साहू, एवं विद्यालय के भैय्या बहन चंचल, शिवेन्द्री, रोशनी, डिगेश्वरी, याचना, नीलेश, वैभव निर्मलकर एवं समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित थे।