दन्तेवाड़ा

बचेली की कवियत्री शकुन का सीएम के हाथों सम्मान
02-Dec-2024 2:09 PM
बचेली की कवियत्री शकुन  का सीएम के हाथों सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 2 दिसंबर।
दंतेवाड़ा जिला के बचेली की कवियत्री शकुन शेंडे को राजभाषा दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर के कान्फ्रेंस हाल न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन के भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस में राज्य भर से एकत्रित मेहमान साहित्य कारों से खचाखच भरे हाल में मुख्य अतिथि सांसद, सांस्कृतिक सचिव, विधायक के बीच दिया गया। शकुन को यह सम्मान उन्हे छत्तीसगढ़ी भाषा में गीत कविता बोली के माध्यम से जन मानस में प्यार अनुराग सेवा जगाने के लिए दिया गया।

गर्व का विषय है कि यह सम्मान पाने के अधिकारी साहित्यकारों में एक महिला शकुन शेंडे को चुना गया बाकी पांच पुरुष साहित्य कार थे। सम्मान में वस्त्र, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र,और बहुत सुंदर मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

बातचीत में उन्होंने कहा कि वैसे तो साहित्यिक यात्रा में अनेक बार देश भर के कोने कोने वे सम्मानित हो चुकी हैं,किंतु अपने राज्य के मुखिया से यह सम्मान पा कर बड़ी खुशी हुई।
इस सम्मान का श्रेय  जाता है रायपुर के वरिष्ठ साहित्यकार गीतकार रामेश्वर शर्मा जिन्हें छत्तीसगढ़ का चित्र गुप्त भी कहा जाता है, जिन्होंने कवित्री को अनेकों काव्य सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी,हल्बी  में काव्य पाठ सुना और अपने पुस्तक छत्तीसगढ़ी काव्य एक विहंगम दृष्टि जिसमें छत्तीसगढ़ के चार सौ साहित्यिक कारों की छत्तीसगढ़ी कविता गीत हैं प्रकाशित किये हैं जिसमें शकुन शेंडे की भी कविता है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news