गरियाबंद

दीपावली मिलन के बहाने अमितेश ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज
27-Nov-2024 3:39 PM
दीपावली मिलन के बहाने अमितेश ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 27 नवंबर।
दिवाली मिलन के बहाने अमितेश ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चार्ज किया ताकि निकाय चुनाव की बाजी पलट सकें। संबोधन कर कहा निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं का होता है, बेहतर प्रदर्शन कर पिछली नगर सरकार की नाकामियों को घर घर पहुंचाए।

मंगलवार को पूर्व विधायक व प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने गरियाबंद में दिवाली मिलन समारोह शामिल हो नव वर्ष की बधाई देकर अमितेश ने निकाय चुनाव में ध्यान केंद्रित करने का संदेश भी दिया। श्री शुक्ल ने गरियाबंद नगर के वरिष्ठ व सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा कि संघर्ष का पर्याय है कांग्रेस। हमें अपने व जनता के लिए संघर्ष करते रहना है। श्री शुक्ल ने कहा कि वर्तमान नगर सरकार के हर एक नाकामी को जन जन तक पहुंचाए।भाजपा सरकार में हुए बिजली बिल की बढ़ोतरी,योजना में कटौती व नाकामी को भी गिनाना है।जनता से जुड़ी कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है।

सम्मेलन में अमितेश शुक्ल ने निकाय चुनाव के लिए भी रननीति बनाई। वर्तमान पालिका सरकार की नाकामी उजागर करने के साथ साथ कई मोर्चे पर उन्हें जितने के गुर बताए। बंद कमरे में भी कई महत्वपूर्ण चर्चा किया गया। कांग्रेस इस बार प्रत्येक बूथ के प्रभारी बना रही है,जिसकी जवाबदारी चुनाव संचालन करना होगा। बूथ व जोनवार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को समन्वय की जवाबदारी भी दी जाएगी। टिकट वितरण से लेकर बूथ संचालन तक अमितेश इस बार फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा में अंतर्कलह का पूरा फायदा उठाने अमितेश विशेष टीम बनाने जा रहे हैं। 

सफाई कर्मी अपने अधिकार व मांग को लेकर नगर रैली निकाले हुए थे। अमितेश शैली कार्यकता मिलन कार्यक्रम को छोड़ सफाई कर्मियों की रैली में पहुंच उनका समर्थन किया। अमितेश ने कहा कि सरकार से निचले कृमि नाखुश है। इसलिए बार-बार प्रदर्शन जैसे हालत बन रहे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news