बेमेतरा

अर्जुन देव जयंती में शामिल हुए योगेश
22-Nov-2024 3:29 PM
अर्जुन देव जयंती में शामिल हुए योगेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 22 नवंबर। विधानसभा के ग्राम नवागांव (सोंढ) में समस्त सिन्हा समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व सनातन संगठन व भाजपा नेता योगेश मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल हुए।

सहस्त्रबाहु जयंती की बधाई देते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि सहस्त्रबाहु जयंती, कार्तिक शुक्ल सप्तमी को मनाई जाती है। इस दिन को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. सहस्त्राबाहु अर्जुन को भगवान विष्णु का 24वां अवतार माना जाता है। भागवत पुराण में उनकी जन्मकथा का वर्णन है। कथा अनुसार उन्होंने विष्णु भगवान की कठोर तपस्या करके 10 वरदान प्राप्त किए थे और फिर चक्रवर्ती सम्राट की उपाधि प्राप्त की। उनका जन्म नाम एकवीर तथा सहस्रार्जुन भी है।

कार्यक्रम में मंडलेश्वर बेरला डॉक्टर ईश्वर सिन्हा, सचिव कामता सिन्हा, संरक्षक मदन सिन्हा, बेरला निर्वाचन अधिकारी रमेश सिन्हा, पूर्व सरपंच चंद्रेश राजपूत, बेरला मंडल युवा मंच अध्यक्ष मनोज सिन्हा, ग्रामीण युवा प्रमुख देवराम सिन्हा,इंदल सिन्हा, लक्ष्मीनाथ सिन्हा, अर्जुन सिन्हा, अमरु सिन्हा, छन्नू सिन्हा, यशवंत सिन्हा, दिलहरन सिन्हा, टोपराम सिन्हा, तुकेश्वर सिन्हा, रूपेश सिन्हा, सत्यम सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, शिव सिन्हा, रोहित सिन्हा, दुष्यंत सिन्हा, बबलू सिन्हा, अनील सिन्हा, बाली सिन्हा, तुलाराम सिन्हा, गुलशन सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, लवकुश सिन्हा, मोहित सिन्हा, कृपाल सिन्हा, ढालसिह सिन्हा, देवचरण सिन्हा, शिव सिन्हा, सोनू सिन्हा ,मिथलेश सिन्हा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट