बेमेतरा

गाली-गलौज और जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
02-Feb-2026 4:31 PM
गाली-गलौज और जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा, 2 फरवरी।  ग्राम टेढ़ी में पुरानी रंजिश और विवाद के चलते युवक पर नुकीली वस्तु से हमला करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना 27 जनवरी को हुई जब प्रार्थी ओंकार वर्मा के चाचा की गए दूसरे के खेत में चली गई थी। इस बात को लेकर आरोपी नरोत्तम वर्मा और राकेश शर्मा विवाद कर रहे थे। प्रार्थी ने बीच-बचाव पर शांत कराया था। इसी रंजिश को रखते हुए 18 जनवरी की शाम करीब 5 बजे जब प्रार्थी गांव के एक कार्यक्रम से लौट रहा था, आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया।  आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दी और नुकीली वस्तु से उसकी पसली पर चार बार वार किया।

घायल अवस्था में प्रार्थी को थान खम्मरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पार्टी की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 296, 315(3), 118(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 118(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।

थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा की टीम ने तप्तपरता दिखाइए। पुलिस ने आरोपी राकेश वर्मा  और नरोत्तम वर्मा  को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 30 जनवरी को दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट