दन्तेवाड़ा
सीपीआई सचिव समेत 15 कार्यकर्ता बने कांग्रेसी
08-Nov-2024 2:39 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 8 नवंबर। दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भीमसेन मंडावी द्वारा गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया गया।
भीमसेन द्वारा विधायक पद हेतु चुनाव भी लड़ा गया था। इसी क्रम में ग्राम मारजूम के सरपंच जितेंद्र कोर्राम और रामलाल नाग सहित 15 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रवेश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम, पूर्व विधायक देवती कर्मा और छविंद्र कर्मा नें फूलों के हार से स्वागत किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे