कवर्धा

हमारे पूर्वजों और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार कर रहा छत्तीसगढ़ सरकार- अमर अग्रवाल
06-Nov-2024 2:45 PM
हमारे पूर्वजों और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार कर रहा छत्तीसगढ़ सरकार- अमर अग्रवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 6 नवम्बर।
मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। शाम 5.30 बजे से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद राजकीय गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की स्तुति की गई। इसके  पहले मुख्य अतिथि सहित गणमान्य जन प्रतिनिधियों के साथ राज्य शासन योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित विकास सह-प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। 

बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य के 24वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहूमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्योत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ को सिरमौर्य बनाने का सपना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा होगा और छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छु रहा है।

विधायक श्री अग्रवाल ने राज्य बनने के समय की यादें साझा करते हुए बताया कि, जब छत्तीसगढ़ के लिए विधेयक संसद में पारित हुआ और सभी विधायकों के मन में खुशी थी कि वर्षों का सपना साकार हुआ। राज्य गठन के समय लोगों में भविष्य की चिंता थी, खासकर आर्थिक संबल को लेकर। लेकिन आज छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए एक आशा का केंद्र बन चुका है, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार सभी वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनका विश्वास है कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर मंच पर जिला पंचायत की अध्यक्ष सुशीला रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत की अध्यक्ष इन्द्राणी चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, संतोष पटेल कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास देश के लिए अग्रणी बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए कृतज्ञता प्रकट की। 

जनपद पंचायत की अध्यक्ष इन्द्राणी चन्द्रवंशी ने कहा कि आज हम सभी बड़े हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह हमारे राज्य का गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ का गठन हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में हुआ था। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके महान योगदान को याद करते हैं। उनका सपना था कि छत्तीसगढ़ में विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूए और आज हम देख सकते हैं कि उनका यह सपना साकार हो रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ देवी-देवताओं की भूमि है। हमारे यहां चारों ओर देवी विराजमान हैं, जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक हैं। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के विकास प्रतिवेदन पढ़ा। मंच संचालन अवधेश नन्दन श्रीवास्तव ने किया।

एक दिवसीय राज्योत्सव में जैसे जैसे आकाश में चांदनी फैलती रही ठीक उसी अंदाज में राज्योत्व महोत्सव मंच कर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की कार्यक्रमों की प्रस्तुति का सिलसिला बढ़ता रहा। जिले के स्कूली बच्चों ने राज्योत्सव के कार्यक्रमों की खूबसूरती बढ़ा दी। छत्तीसगढ़ के पद्श्री अनुज शर्मा ने राज्योत्सव में समां बाध दिया। कबीरधाम जिले  के दर्शक छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति में सरोबर हो गए। दर्शकों ने एक से बड़ के एक छत्तीसगढ़ी गीतों का आंनद उठाया। दर्शक छूम उठे। दर्शक दीर्घा से लगातार तालिया बचती रही। इसके साथ ही क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा सुनहरी यादें की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंची। छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुती दी गई। सुरता के आंसू लोक कला मंच ग्राम नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन किया। खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां दी, जो दर्शकों का मन मोह ले लिया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news