कवर्धा
पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
13-Apr-2026 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 13 अप्रैल। कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि ग्राम भेण्ड्रानवांगांव बैगापारा निवासी मंगलसिंग बैगा (30 वर्ष) ने अपनी पत्नी दशमत बाई बैगा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया का बेंठ जब्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के मामलों में आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


