कवर्धा

कांग्रेस बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
07-Apr-2026 4:36 PM
कांग्रेस बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 7 अप्रैल। शहर के कैलाश नगर मंडल में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में वार्ड एवं बूथ कमेटियों के गठन पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रभारी शिव चौहान तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता तुकेश्वर साहू उपस्थित रहे। अशोक सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

प्रभारी शिव चौहान ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समन्वय के साथ काम करने की बात कही। बैठक में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संगठन विस्तार से जुड़े सुझाव साझा किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर समितियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर मणिकांत त्रिपाठी, धीरज सिंह, बलदाऊ चंद्रवंशी, प्रशांत, संतोष यादव, पुष्पलता जोशी, पूर्णिमा चंद्राकर, रामेश्वरी चौहान, हेमंत ठाकुर, आकाश केशरवानी, रामायण सिन्हा, निमेश चंद्रवंशी, डोमेन, पदुम सेन, अयोध्या साहू, तुलसी राजपूत, मनोज, लता, अंकित चौबे, कौशल्या, वर्षा धनकुंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट