दन्तेवाड़ा

चलने में असमर्थ व्यक्ति की मॉर्निंग युवा एनर्जी ग्रुप ने की मदद
09-Feb-2024 10:15 PM
चलने में असमर्थ व्यक्ति की मॉर्निंग युवा एनर्जी ग्रुप ने की मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 9 फरवरी। दुर्घटना में पैर फैक्चर होने व वर्तमान में चलने में असमर्थ परसराम वर्मा के जीवकोपार्जन के लिए बचेली नगर के मॉर्निंग युवा एनर्जी गु्रप ने मदद करते हुए आर्थिक सहायता दी।

दरअसल 6 माह पूर्व परसराम अपने बाईक पर सवार होकर बाजार से घर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से गाय के आने पर टक्कर से गिरने पर पैर में गंभीर चोटे आई। अपोलो अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज नहीं होने पर दंतेवाड़ा चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज हुआ।

वर्तमान में परसराम सही तरीके से चल नहीं पा रहे हंै, उनको जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है। उनके जीवन यापन करने के लिए मॉर्निंग युवा एनर्जी गु्रप ने मदद की।

गु्रप के सदस्यों में राम अवतार शर्मा, हनुमान माहेश्वरी, ओम प्रकाश, गौरी श्ंाकर अग्रवाल, माणिक हलधर, चितंरजन देवांगन, अनील साहु, मलखम देवांगन, नीरज शर्मा, जसवंत देवंागन, सुशील वर्मा, अरविंद अग्रवाल, अमीस, कृष्ण कुमार केशरवानी है।

 स्वास्थ्य के प्रति करता है जागरूक

मॉर्निंग युवा एनर्जी गु्रप की खास बात यह है कि गु्रप का नाम युवा है, लेकिन इनमें सभी 45 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य है। सुबह मैदान में जाकर अपने स्वास्थ्य को सही रखने दौड़, योग व अन्य व्यायाम करते है। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हंै।

यह गु्रप इससे पहले भी नगर के अन्य गरीब व असहाय लोगों के इलाज व अन्य कार्यों के लिए आर्थिक मदद की है। ग्रुप के इस कार्य की नगर में खूब प्रशंसा की जा रही है।


अन्य पोस्ट