सरगुजा

पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा
25-Nov-2023 7:46 PM
पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

 गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 25 नवंबर। सतगुरु नानक प्रगतिया मिटी धुंध जग जनन होया.... श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व की श्री गुरु सिंह सभा अंबिकापुर एवं नानक नाम लेवा संगत के द्वारा जोर-जोर से तैयारियां चल रही है।

 इस अवसर पर 15 से 19 नवंबर तक लड़ीवार जपजी साहब के पाठ संगत के द्वारा किए गए। 20 से 24 नवंबर तक प्रात: काल शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रभात फेरी निकाल कर साथ संगत के द्वारा शबद कीर्तन एवं गुरबाणी का पाठ किया गया। इस अवसर पर हर्षोल्लास के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने अपने घरों में प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। 

 गुरुद्वारा में 13 से 23 नवंबर तक लड़ी वार श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ किए गए। 23 से 25 नवंबर तक समूह साध संगत के द्वारा अखंड पाठ साहिब का पाठ किया गया। परंपरा के अनुसार इस बार भी 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे से शोभायात्रा निकाली गई। 
 
शोभा यात्रा पंज प्यारे हरमिंदर सिंह भामरा , नवराज सिंह बाबरा ,गुरुचरण सिंह छाबड़ा, प्रताप सिंह सोहेल और गुरसेवक सिंह भामरा की अगुवाई में निकाली गई। निशान साहेब की सेवा में परमवीर सिंह भामरा एवम् जसबीर सिंह छिन्ना थे।

 शोभा यात्रा गुरु सिंह सभा अंबिकापुर से गुरु नानक चौक, जोड़ा पीपल, आकाशवाणी चौक, गांधी चौक, देवीगंज रोड होते हुए महामाया चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास बाबू पारा में संपूर्ण हुई।

शोभा यात्रा में पूरे शहर में भक्ति  का माहौल बन गया। शहर के विभिन्न संस्थाओं एवं विभिन्न समाज के लोगों के द्वारा पुष्प हार के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया  गया। 

इस बार भी हर बार की तरह 27 नवंबर को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा परिसर में गुरु पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। जिसके जिसमें विशेष कीर्तन दरबार सुबह 11 बजे से एवं गुरुनानक देव की जीवनी पर विचार पश्चात समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर जारी रहेगा। रात को बच्चों का दीवान होगा, जिसमें गुरुबानी एवं गुरु की शिक्षा पर विचार होगा।

 समाज के सभी जनों को आमंत्रित करते हुए श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार रघुवीर सिंह छाबड़ा एवं सचिव सरदार नरेंद्र सिंह भामरा  एवं पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह बाबरा ने प्रकाश पर्व की समूह साध संगत को बधाइयां प्रेषित की है। यह जानकारी गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी सरदार जितेंद्र सिंह सोढ़ी एवं जगदीप सिंह छाबड़ा रिंकू ने दी है।


अन्य पोस्ट