धमतरी
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्षेत्र के नेताओं ने किया प्रचार
29-Nov-2022 3:37 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 नवंबर। भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव में भानपुरी, मुड़धोवा, हलबा (2) में नगरी - सिहावा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में जनसम्पर्क कर आम जनता का समर्थन मांगा।
इस दौरान जिला मंत्री भाजपा धमतरी प्रेमलता नागवंशी, बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव में ग्राम भानपुरी बूथ 216, ग्राम मुड़धोवा बूथ कं्र. 217, ग्राम हलबा (2) बूथ क्रं. 215 में जनसम्पर्क किया तथा सम्बंधित बूथ के सदस्यों से मुलाकात किया। उन्होंने हाराडुला स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के साथी सदस्यों से भी चुनाव के विषय में चर्चा किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे