गरियाबंद, 21नवंबर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 25 नवंबर को गरियाबंद विकासखंड शासकीय हाई. स्कूल नागाबुडा में किया जाएगा। जिसमें 15 वर्ष से 40 वर्ष आयु एवं 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, शास्त्री गायन, सितार, बासुरी, तबला, बीणा, मृदंग, हारमोनियम, गिटारवादन मणिपुरी, शास्त्रीय नृत्य, ओडिसी, कथककली भरतनाट्यम, कुचीपुडी आदि नृत्य शामिल है। सुआ, करमा, सरहुल, वस्तरिया लोकन्द्राय रॉक बैंड, राउत नाला, पारंपरिक वेशभुषा, गेडी फुगडी, मौरा. सत्य प्रतियोगिता चित्रकला वाद-विवाद, निबंध, खो-खो, कबडडी का आयोजन भी किया जाएगा। भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीयन संजीव साहू एवं गिरिश शर्मा के पास अपना पंजीयन करा सकते हंै।