राजनांदगांव

बिगड़ी कानून व्यवस्था सम्हालने पुलिस कप्तान ने की गश्त
28-Sep-2021 1:36 PM
 बिगड़ी कानून व्यवस्था सम्हालने पुलिस कप्तान ने की गश्त

लोगों से हुए रूबरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 सितंबर।
पिछले कुछ दिनों से शहर की कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने सोमवार देर शाम को शहर की सडक़ों में गश्त कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने न सिर्फ अपने गश्ती दल के साथ पैदल सडक़ों को नापा, बल्कि होटल में बैठकर  चाय की चुस्कियां ली। एसपी को मोर्चा सम्हालते देखकर उनके मातहत कर्मचारी भी मुस्तैद हो गए। एएसपीद्वय जयप्रकाश बढ़ई और प्रज्ञा मेश्राम के साथ-साथ सीएसपी लोकेश देवांगन भी सडक़ों में गश्त करते दिखाई दिए। एसपी ने चाय पीने के दौरान लोगों से रूबरू होकर कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। 

सितंबर का पहला पखवाड़ा शहर के कानून व्यवस्था के लिए खराब रहा है। लगातार दो हत्याएं और पिस्टल जब्त करने के अलावा चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस का ढीला रूख सामने आया था। पुलिस का सोशल मीडिया में भी तीखे हमले हुए। बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था बिगड़ते देख अब पुलिस अधीक्षक ने अपने हाथों में कमान ली है। एसपी श्रवण ने शहर के गंज चौक के एक होटल में चाय पीते हुए कानून व्यवस्था को सम्हालते आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि अपने अफसरों के कामकाज से एसपी नाखुश हैं। उन्हें मोर्चा सम्हालते देखकर शहरी तबका अब निश्चित हुआ है। बताया जा रहा है कि एसपी की मौजूदगी से शहर की सुकून शांति फिर से बहाल होगी। ऐसे में एसपी के सामने आने से यह भी साफ है कि अब अपराधियों की खैर नहीं रही है।

किरो ने सम्हाला कोतवाली का प्रभार
जिला पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद  शहर कोतवाली निरीक्षक के रूप में पदस्थ हुए सीनियर  इंस्पेक्टर अलेक्जेंडर किरो ने पदभार सम्हाल लिया है। किरो 1998 बैच के उपनिरीक्षक हैं। वह करीब ढ़ाई साल से जिले के अलग-अलग थानों में सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व में वह कोतवाली प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे हैं। इसके बाद 2 साल तक डोंगरगढ़ थाना प्रभारी के तौर पर भी उन्होंने बेहतर कार्य किया है। बताया जा रहा है कि किरो वर्तमान में काफी अनुभवी और वरिष्ठता में भी आगे हैं। एसपी डी. श्रवण ने उनकी कार्यक्षमता और अनुभव को देखते हुए उन्हें कोतवाली का प्रभार सौंपा है। ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते श्री किरो ने कहा कि जनता के साथ बेहतर तालमेल रखने के अलावा पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की शांति व्यवस्था के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news