राजनांदगांव

महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में होंगे अमरनाथ की जीवंत झांकी के दर्शन
12-Feb-2026 4:53 PM
महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में होंगे अमरनाथ की जीवंत झांकी के दर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 राजनांदगांव, 12 फरवरी।
महाशिवरात्रि अवसर पर श्री बागेश्वर धाम मंदिर में बाबा अमरनाथधाम की झांकी जिसमें विशेष रूप से बर्फ  शिवलिंग जो आकर्षण का विषय होगी, अमरनाथ के दर्शन शिव भक्तों को होंगे। महाशिवरात्रि पर्व में तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

बागेश्वरधाम मंदिर सेवाधारी सेवक पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, राकेश ठाकुर, सौरभ गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, राजेश शर्मा व भावेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव के सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन में श्री बागेश्वर धाम मंदिर में कल 13 व 14 फरवरी को  शिव भक्तों द्वारा पर्थिव शिवलिंग बनाया जाएगा। प्रतिदिन संध्या 6 बजे बाबा अमरनाथ की आरती होगी। 14 फरवरी को दोपहर 4 बजे ध्वज पूजन कर शिव ध्वज स्थापित किया जाएगा। 15 फरवरी को सुबह 7 बजे से अनवरत रूप से शिव जलाभिषेक शिवभक्तों द्वारा किया जाएगा।
मंदिर परिसर में स्थित श्री बागेश्वर उत्सव भवन में सुबह 10.30 बजे बाबा अमरनाथ के बर्फ शिवलिंग माता गौरी, पार्थिव शिवलिंग का पूजन आरती यजमानो भक्तों द्वारा किया जाएगा। संध्या 7 बजे शिव गंगा आरती के तर्ज पर श्री बागेश्वर धाम अमरनाथ गौरी की भव्य आर्कषक आरती 5 विप्रो द्वारा की जाएगी।


अन्य पोस्ट