राजनांदगांव
राजनांदगांव, 12 फरवरी। श्री मिथिलाधाम गणेश हनुमान मंदिर मोनी बाबा आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को धूमधाम से प्रतिवर्ष अनुसार मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर में महिला मंडल के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है और रात्रि के समय पुरुषों की मंडली भजन कीर्तन करेगा। विद्वान पंडित निरंजन ठाकुर और शंकर ठाकुर के द्वारा प्रात: काल भगवान श्रीगणेश जी का अभिषेक किया जाएगा। उसके अलावा महाशिवरात्रि के इस खास पर्व को यादगार बनाने ऑठो प्रहर भगवान वैद्यनाथ भोलेनाथ का मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग पर पंचोपचार पूजा और अभिषेक किया जाएगा। इस शिव अभिषेक को कराने वाले पंडित देवानंद झा होंगे और यजमान मंदिर समिति के सदस्य मनोज चौधरी होंगे। मंदिर के महंत त्यागी बाबा और अध्यक्ष अशोक चौधरी ने इस अवसर पर सभी भक्तजनों को पूजा में आमंत्रित किया है। मंदिर के पंडित आदित्य झा मंदिर में आने वाले भक्तजनों को श्री गणेश श्रीराम जानकी एवं श्री भोले बाबा को पूजा करने उपलब्ध रहेंगे।


