राजनांदगांव
राजनांदगांव, 12 फरवरी। गुरू घासीदास वार्ड नं. 40 में नंदई कुंआ चौक बर्फ फैक्ट्री के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए महापौर मधुसूदन यादव ने पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पार्षद केवरा राय समेत रवि सिन्हा, अरूण साहू, सतीश साहू, विजय राय, शरद सिन्हा, जसराज राठोर, मेवालाल असैया व मधु बैद, मामराज अग्रवाल की उपस्थिति मेें वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।
श्री यादव ने कहा कि शासन की अधोसंरचना मद, अधोसंरचरा उपकर निधि तथा सांसद व विधायक निधि से स्वीकृति राशि से शहर के वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक निधि से 5 लाख रुपए की लागत से नंदई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। भवन बन जाने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न आयोजनों के लिए वार्ड में ही एक उचित स्थान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे विधाानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे के सहयोग से वार्डो में हर प्रकार के विकास कार्य चाहे वह रोड, नाली निर्माण या भवन निर्माण आवश्यकता अनुसार कराए जा रहे हैं।
उक्त कार्य समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि इसका लाभ जल्द मिल सके।
कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर हमारे विधायक डॉ. रमन ंिसह ने भवन के लिए राशि स्वीकृत किए। जिसका निर्माण करने महापौर श्री यादव द्वारा भूमिपूजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उप अभियंता अनुप पाण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।


