कांकेर
कोर्ट से फरार आरोपी ओडिशा से बंदी
27-Sep-2021 8:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कांकेर, 27 सितंबर। पेशी के दौरान जिला न्यायालय से पुलिस कर्मियों को धक्का मारकर भागने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने ओडिशा के मलकानगिरी से गिरफ्तार कर लिया।
लूटपाट के एक आरोपी को 17 सितंबर को होने वााली पेशी में न्यायालय में प्रस्तुत करने लाया गया था। आरोपी ने न्यायालय परिसर में पहुंचने के पहले ही पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकडऩे काफी भाग दौड़ लगाई, लेकिन वह चकमा देने में सफल हो गया। आरोपी के इस तरह फरार होने से उसके लिए लगाए गए ड्यूटी में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को पुलिस अघीक्षक ने निलंबित कर दिया था।
इधर आरोपी को फरारी घोषित कर चारों ओर उसे तलाशने पुलिस टीम रवाना की गई थी। आज उसे ओडिशा के मलकानगिरी में पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे