कांकेर

नक्सल नेता समेत 2 नक्सलियों ने किया समर्पण
25-Feb-2026 10:20 PM
नक्सल नेता समेत 2 नक्सलियों ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 25 फरवरी। कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार डीवीसीएम रैंक के माओवादी नेता मल्लेश और पार्टी सदस्य रानू पोडियम ने छोटे बेटिया स्थित बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि दोनों ने कांकेर पुलिस और बीएसएफ से संपर्क कर आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास की इच्छा जताई थी, जिसके बाद वे सुरक्षा बलों के समक्ष उपस्थित हुए।

अधिकारियों के अनुसार मल्लेश ने छोटे बेटिया स्थित बीएसएफ कैंप में एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। समर्पण की प्रक्रिया बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी की गई। इस दौरान कमांडेंट राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मल्लेश बीपीएम डिविजनल कमेटी का सदस्य रहा है और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुका था।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी. ने माओवादी कैडरों से हिंसा छोडक़र मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाती है।

अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 महीनों में पुनर्वास नीति के तहत 2400 से अधिक माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है।


अन्य पोस्ट