गरियाबंद

संकुल समन्वयक संघ के दिनेश अध्यक्ष-टिकेन्द्र उपाध्यक्ष
02-Aug-2021 5:50 PM
संकुल समन्वयक संघ के  दिनेश अध्यक्ष-टिकेन्द्र उपाध्यक्ष

राजिम, 2 अगस्त। संकुल समन्वयकों की आवश्यक बैठक विकासखण्ड स्रोत समन्वय केन्द्र फिंगेश्वर में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्व सम्मति से संकुल समन्वयक संघ का दिनेश सोनी को अध्यक्ष एवं टिकेन्द्र यदु को उपाध्यक्ष बनाया गया, वहीं संरक्षक मुन्नालाल देवदास, सचिव अरुण प्रजापति, सहसचिव अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष उमेश यदु को बनाया गया।  कार्यकारिणी सदस्यों में सुभाष शर्मा, चुम्मन सिन्हा, छगन दीवान, पुराणिक धु्रव, पेमेन्द्र नशीने, जितेंद्र सोनकर, सुरेश गुप्ता, सुखेन साहू, गिरवर यादव, गुलाबचंद साहू, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, पुनाराम यादव, दशरथ वर्मा, गोपाल कंसारी, गैंदुराम पटेल, असीम श्याम हरित, टोकेश साहू, पोषण सोनकर, डीहू रावत, दुलेश्वर सिन्हा को बनाया गया।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news