बेमेतरा

कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन
10-Feb-2026 3:47 PM
 कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 10 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने कल जिला अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में मजदूरों के अधिकारों एव मनरेगा कानून को मूल स्वरूप में यथावत रखने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय बेमेतरा में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनता ने भाग लिया। धरना प्रदर्शन उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि धरना प्रदर्शन में जनता की भारी सहभागिता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को भाजपा सरकार द्वारा दबाया नहीं जा सकता। भाजपा सरकार को वीबी जी राम जी विधेयक को वापस लेना ही होगा तथा मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में वापस करना पड़ेगा।

भाजपा की सरकार लोक लोभावन वादे करके तो सत्ता में काबिज हो जाती है, लेकिन वास्तविकता में यह सरकार किसान मजदूर और गरीब की विरोधी पार्टी है। भाजपा सिर्फ और सिर्फ अमीरों की पार्टी है और उन्हीं लोगों को भाजपा सरकार खुश करने में लगी रहती है। किसान मजदूर किस हालत में जी रहे हैं इससे न तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व कोई लेना-देना है और न ही स्थानीय नेतृत्व को कोई लेना देना है। कांग्रेस कमेटी मजदूर किसान और गरीब तथा दलितों के लिए हमेशा से आगे रही है और भविष्य में भी आगे रहेगी। हमारे नेताओं ने पहले भी कुर्बानियां दी है और आगे भी हम जरूरत पडऩे पर कुर्बानियां देते रहेंगे लेकिन गरीब और मजदूरों के हक को किसी सरकार को दबाने नहीं देंगे।

धरना प्रदर्शन में नवागढ़ के पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने भी भाग लिया, साथ ही साथ इस धरना प्रदर्शन में मंगत साहू कविता साहू सुरेंद्र तिवारी टी आर जनार्दन अवनीश राघव प्रांजल तिवारी रवि परगनिहा झम्मन बघेल विजय बघेल मिथलेश वर्मा रश्मि मिश्रा देवेंद्र साहू सुमित राजपूत अश्वनी अनंत ईश्वर वर्मा रोशन सिंहा गणेश राजपूत राजू साहू रीता पांडे हरीश साहू शशि प्रभा गायकवाड सुशील जोशी बालकुमारी ध्रुव चंद्र प्रकाश साहू संतोष वर्मा लुकेश वर्मा मनोज शर्मा रवि रजक सनतधर दिवान शुभम गंधर्व शिव वर्मा प्रज्ज्वल वर्मा दीपक दिनकर नवाज खान मोनल सिन्हा अखिलेश नामदेव प्रकाश ठाकुर तोकेश्वर साहू रामसजीवन टंडन शक्तिधर दिवान जावेद खान ओनी महिलांग नवीन ताम्रकारलाला कटारे शकुंतला साहू जनता साहू योगिता साहू रूबी सलूजा रमा साहू बीनू मानिकपुरी रीना साहू विजय यादव मोहित वर्मा लक्ष्मण साहू निलेश वैष्णव चीतरेन वर्मा सिद्धिक खान नरेश सिन्हा वैभव मिश्रा भावसिंह राज भीखम साहू ऋतिक तिवारी शिशिर दुबे घनश्याम देवांगन राजा साहू संजय वर्मा अनिल दुबे जय प्रकाश राज कमल साहू सहित समस्त मंडल अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट