बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 19 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला की जिला अध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपे जाने पर प्रज्ञा निर्वाणी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा- सर्वप्रथम हृदय से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के प्रति विशेष आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। जिनके विश्वास, मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व के कारण मुझे यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही मैं भारतीय जनता पार्टी जिला के अध्यक्ष अजय साहू का हार्दिक धन्यवाद करती हूँ, जिनका निरंतर सहयोग एवं संगठनात्मक समर्थन सदैव मुझे प्रेरित करता रहा है। उन्होंने सांसद विजय बघेल, मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक दीपेश साहू,राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद राजक तथा प्रदेश भाजपा मंत्री संध्या परगनिहा के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इनके मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ता मिली है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाई राहुल टिकरिहा, अंजू बघेल , प्रणीश राजक तथा महिला मोर्चा की समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता बहनों को नमन करती हूँ, जिनकी तपस्या और समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के शिल्पी, संगठन मंत्री पवन साय से मुलाक़ात कर कृतज्ञता प्रगट कर कहा -साय के संगठनात्मक दृष्टि और अनुशासनात्मक मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को दिशा मिलती है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में मैं इस दायित्व को आधी आबादी के नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारी मानती हूँ। मेरा स्पष्ट संकल्प है कि जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में गाँव से लेकर हर बूथ तक महिलाओं की सशक्त, सक्रिय और निर्णायक सहभागिता दिखाई देगी,महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए ।
उन्हें राष्ट्र प्रथम की विचारधारा, सेवा, समर्पण और अनुशासन के मूल मंत्र से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र, मंडल एवं बूथ पर महिला नेतृत्व को प्रशिक्षित कर संगठन की मजबूती सुनिश्चित की जाएगी।
प्रज्ञा को बधाई देने वाले में अवधेश चंदेल,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ,ओमी जोशी,किसान नेता योगेश तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,हर्ष तिवारी पार्षद रोशन दत्ता,पार्षद नीतू कोठारी,भाजपा नेता अनिल माहेश्वरी,दीपक मोटवानी,राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।


