बेमेतरा

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका प्रतीक जैन को मिला भारत गौरव सम्मान
17-Dec-2025 3:00 PM
उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका प्रतीक जैन को मिला भारत गौरव सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 17 दिसंबर।
बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रानो की नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं नित्य नवाचार के लिए नमस्कार ग्रुप के द्वारा भारत गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

अपने उत्कृष्ट कार्यों से क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बना चुकी नवाचरी शिक्षिका प्रतीक जैन अपने विद्यालय में बेहतरीन कार्य कर रही हंै। नमस्कार ग्रुप विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करती है। इसी क्रम में नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन का भी चयन हुआ।

ज्ञात हो कि शिक्षिका को 2024 में अखिल भारतीय शांत क्रांति संघ द्वारा मोस्ट एक्टिव फीमेल पर्सनालिटी, जैन श्री संघ परपोड़ी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षिका, जीवन जाग्रति सेवा संस्थान द्वारा सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2025 द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन का चयन मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार 2025 के लिए भी हुआ है। शिक्षा के साथ साथ शिक्षिका आत्महत्या एवं दिव्यांगता जागरूकता अभियान भी चला रही है। जिसमें उन्होंने लगभग तीन हज़ार लोगों को आत्महत्या ना करने के लिए संकल्पित किया है तथा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 27 दिव्यांग बच्चों के पालकों का उचित मार्गदर्शन एवं हज़ारों लोगों को जागरूक कर चुकी हैं।  तीन दिव्यांग बच्चों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित की तथा उनका सम्मान किया। साथ ही उनके द्वारा अपनी शाला में अध्ययनरत केसर वर्मा, देवपीका साहू एवं नीलेश वर्मा के बारहवीं तक के शिक्षा की जवाबदारी व जिम्मेदारी भी ली है।
 


अन्य पोस्ट