बेमेतरा

सामाजिक सौहार्द की भावना को जागृत करता है खेल-छाबड़ा
16-Dec-2025 7:56 PM
सामाजिक सौहार्द की भावना को जागृत करता है खेल-छाबड़ा

क्रिकेट स्पर्धा में भिंभौरी ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 16 दिसंबर। नगर पंचायत भिंभौरी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा मून स्टार क्रिकेट क्लब तथा भिंभौरीवासियों द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच किंग कर्ण भिंभौरी और तूफान इलेवन कंडरका के बीच खेला गया, जिसमें भिभौरी की टीम विजय रही।  विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण  किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छावड़ा ने कहा कि खेल जहां हमें आपस में मिलजुल कर रहने और सामाजिक सौहार्द की भावना को जागृत करता है, वहीं दूसरी ओर खेल के माध्यम से कहीं ना कहीं हम अपनी संस्कृति से भी जुड़ते हैं। इस तरह के खेल के आयोजन से न केवल नगर में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहता है बल्कि नगर के युवा वर्ग को भी खेल के प्रति उत्साह एवं रुचि मिलती है।

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आयोजन कर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे लोगों में खेल के साथ-साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य को भी लेकर जागृति बनी रहे।  फाइनल मैच के रूप में किंग कर्ण भिंभौरी और तूफान इलेवन कंडरका के बीच खेला गया, जिसमें भिंभौरी की टीम विजयी रही।

 समापन समारोह में समिति के सदस्य शैलेन्द्र सोनी, देवेंदर परगनिहा, डिगेश्वर साहू, झूमक धीवर पार्षद नरेंद्र धीवर, प्रकाश यादव,जितेंद्र धीवर, विक्की साहू चमन साहू, शंकर साहू, अभिजीत परगनिहा चंद्रविजय धीवर,राजेंद्र वर्मा, रामगोपाल धीवर, सुखराम धीवर, उत्कल धीवर,प्रेमलाल साहू सहित नगरवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट