बेमेतरा

नवोदय विद्यालय मॉक टेस्ट में 350 बच्चों ने लिया हिस्सा
24-Nov-2025 3:00 PM
नवोदय विद्यालय मॉक टेस्ट में 350 बच्चों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 24 नवंबर। लक्ष्य छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा एवं बीआर ब्रदर्स के संयुक्त सहयोग से जवाहर नवोदय विद्यालय प्री-टेस्ट परीक्षा का सफल आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केहका में किया गया। इस प्री-टेस्ट में कुल 350 बच्चों ने भाग लिया और आगामी नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की वास्तविक समझ, गति और विश्लेषण क्षमता का मूल्यांकन किया गया। प्री-टेस्ट के साथ ही बच्चों को नवोदय परीक्षा पैटर्न, गणितीय बोध प्रश्न, मानसिक क्षमता प्रश्न, तथा भाषिक परीक्षण के तरीकों पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को नवोदय परीक्षा की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण टिप्स, समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की रणनीतियों से परिचित कराया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न शिक्षक साथियों का सराहनीय योगदान रहा कमलेश गायकवाड, संकुल प्राचार्य, डोगेन्द्र वर्मा, प्रधान पाठक, पिपरिया, दिलीप पटेल, बिरनपुर देवराम साहू, चोरभ_ी मुकेश वर्मा, भरदा लोधी रामदास साहू, रक्से लोकेश साहू, तथा बाहर से पधारे सभी शिक्षक साथी। इन सभी शिक्षकों का सहयोग परीक्षा संचालन, बच्चों के मार्गदर्शन और तैयारी सत्रों में महत्वपूर्ण रहा। 

कार्यक्रम में उपस्थित पालकों ने स्वप्रेरणा से सभी शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया। नवोदय प्री-टेस्ट आयोजन और तैयारी सत्रों में उत्कृष्ट सहयोग के लिए पालकों द्वारा किया गया सम्मान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

 

आयोजन समिति सभी पालकों, शिक्षक साथियों एवं 350 छात्र-छात्राओं का हार्दिक आभार प्रकट करती है और आगामी दिनों में बच्चों की नवोदय तैयारी हेतु निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लेती है।


अन्य पोस्ट