बेमेतरा

स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के त्यागपूर्ण जीवन और संघर्ष से कराया परिचित
16-Nov-2025 8:39 PM
स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के त्यागपूर्ण जीवन और संघर्ष से कराया परिचित

बेमेतरा, 16 नवंबर। शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला, राखी में जनजातीय गौरव पखवाड़ा का समापन हुआ। इस दौरान बच्चों को स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी, और आदिवासी समाज के जननायक बिरसा मुंडा के त्यागपूर्ण जीवन और संघर्ष से परिचित कराया गया।

प्रधान पाठक गायत्री जोगी ने बच्चों को बिरसा मुंडा की जीवन गाथा विस्तार से सुनाई। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने आदिवासी भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक सुधारों के लिए संघर्ष किया, जो पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

विविध आयोजन और कला का प्रदर्शन

इस पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों को बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिससे वे उनके आदर्शों को गहराई से समझ सकें। विद्यार्थियों ने जनजातीय कलाकृतियों, वेशभूषा और नृत्य को अंकित करते हुए आकर्षक चित्रकला का प्रदर्शन किया। नन्हें बच्चों ने जनजातीय परंपरा और संस्कृति पर आधारित एक मनमोहक और सजीव नृत्य की प्रस्तुति दी।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था प्रमुख गायत्री जोगी, दीपा म्रिचंदे, शिक्षिकाएं सरोज साहू, नीलम देवांगन, देवलता साहू, प्रतीक्षा दुबे, किरण कुंजाम और गुलापा वर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट