बेमेतरा

वर्षा जैन को समता साहित्य भूषण अवार्ड
15-Oct-2025 3:45 PM
वर्षा जैन को समता साहित्य भूषण अवार्ड

बेमेतरा, 15 अक्टूबर। शासकीय प्राथमिक शाला केंवतरा विकासखंड साजा की नवाचारी शिक्षिका व साहित्यकार वर्षा जैन को साहित्य के क्षेत्र में निरंतर साधना और संत गाडगे के जीवन चरित्र पर आधारित किताब में लेखन के लिए समता साहित्य अकादमी द्वारा समता साहित्य भूषण अवार्ड 2025 से सम्मान किया गया।

 लेखिका व नवाचारी शिक्षिका वर्षा जैन ने पूर्व में बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में लेखन किया है। साथ ही काव्य पाठ और कई पुस्तकों जैसे आजादी के परवाने, सशक्त नारी, संत गाडगे, एफएलएन बुक बच्चों के लिए कविता लेखन का कार्य किया है। शिक्षा विभाग द्वारा संपादित ‘किलोल’ । राष्ट्रीय स्तर ‘लम्हें’ द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित लेखिका वर्षा जैन ‘कलमकार की खोज’ का हिस्सा भी रह चुकी है।


अन्य पोस्ट