बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 अक्टूबर। शासकीय प्राथमिक शाला खपरी धोबी में पदस्थ प्रधान पाठक धनेश रजक और और उनकी धर्मपत्नी लेखा रजक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए रायपुर में राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ गौरव 2025 से सम्मानित किया गया है। प्रधान पाठक धनेश रजक एक उत्कृष्ट शिक्षक के साथ साथ नृत्य, गायन, वादन, और मंच संचालन, कब्बड्डी खेल के बहुत ही अच्छे शिक्षक है, और अपने विद्यालय के नन्हें बच्चों को अपने जैसे बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
धनेश रजक की पत्नी सहायक शिक्षिका लेखा रजक शासकीय प्राथमिक शाला सुवरतला में पदस्थ है। गणित विषय की सहायक शिक्षक है। बच्चों को खेल खेल में गणित विषय की पढ़ाई कराती है। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देना, गरीब बच्चों का मदद करना, नवाचारी गतिविधियां के माध्यम से पढ़ाई-लिखाई कराना, ऐसे अनेकानेक सेवा के कारण शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ संस्थापक संजय कुमार मैथिल, अध्यक्ष मीना भारद्वाज, कार्यक्रम प्रभारी मोहित कुमार शर्मा प्रदेश सलाहकार डॉ राजेन्द्र पाटकर, संरक्षक परस साहू ने सम्मानित किया है। सम्मान प्राप्त होने पर सरपंच ग्राम पंचायत खपरी धोबी गिरधारी निर्मलकर, सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव गहिरा पुष्पांजलि यदु, डाईट प्राचार्य जे के घृतलहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा निलेश चंद्रवंशी, डाईट व्याख्याता थलज कुमार साहू, संकुल प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा, संकुल समन्वयक मनोज कुमार वर्मा, प्रभारी प्रधान पाठक तारकेश्वर निर्मलकर, शिक्षक चंद्रशेखर कश्यप, सहायक शिक्षक -थुकेल राम तारम, विजय लक्ष्मी रावत, संकुल समन्वयक मनी ने सराहा है।


