बेमेतरा
समर कैंप में बच्चों के बौद्धिक विकास पर जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 24 मई। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ विकास खंड बिलाईगढ़ के संकुल केंद्र देवसागर के शासकीय प्राथमिक शाला देवसागर में 20 मई से 30 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 07 बजे से 9.30 बजे तक चलने वाले इस समर कैंप में स्कूली बच्चे स्वस्फूर्त होकर उत्साह के साथ शामिल हो रहें हैं।
ज्ञात हो कि शासन के मंसानुरूप और स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पूरे राज्य के स्कूलों में 20 से 30 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी तारतम्य में जिले एवं ब्लॉक के उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में संकुल केंद्र देवसागर के शासकीय प्राथमिक शाला देवसागर में 20 मई 2024 से समर कैंप का आयोजन प्रारंभ किया गया है। जो अनवरत 30 मई 2024 तक चलेगा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकुल प्राचार्य मनहरण लाल अमलीवार और प्राथमिक शाला देवसागर के प्रधान पाठक एवं शिक्षकों द्वारा पहले दीन जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त कलेंडर नुसार गतिविधिया कराई गई। उसी के अनुसार समर कैंम्प में गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां शामिल की गई है।
बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध लेखन, गणित से जुड़ी मनोरंजक गतिविधिया, पहाड़ा याद कराना, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, हिंदी एवं अंग्रेजी कर्षिव राईटिंग, नृत्य, इंडोर गेम चेस, चाइनीस चेकर, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज के फूल बनाना,योगा, प्राणायाम, पेंटिंग,रंगोली व मेहंदी अपने गांव शहर के ऐतिहासिक स्थलों से परिचय जैसे गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करना शामिल है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने बताया की यह कैंम्प पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। इसमें विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे सम्मिलित होकर के सतत विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनकर लाभ ले सकते हैं।


