बेमेतरा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 12 मई। स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परशुराम चौक स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम 7 बजे महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य थानेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में पूजा अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन योगेश तिवारी ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार है। पृथ्वी में अधर्म झूठ-कपट को मिटाने के लिए अवतार लिया। भगवान परशुराम ब्राहणों का नहीं अपितु सभी समाज में सामाजिक समरसता न्याय प्रदान करने के लिए अवतरण लिया है।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने उनके बताए मार्ग में चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजय शर्मा, सुनील तिवारी डा सुनील तिवारी, शरद शर्मा, , आशीष तिवारी, बब्बु तिवारी, अजय मिश्रा, पीयूष शर्मा, विक्की चौबे, संकल्प शर्मा, मासूम पाण्डेय, नकुल तिवारी, कोमल देवांगन, राजकुमार साहू, मनीष ठाकुर, जगजीत साहू, कोमल साहू मनोज सिन्हा, यशवंत टंडन, नरेश राय आदि उपस्थित थे।


