बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 11 मई। शुक्रवार को एस.आनंद अतिरिक्त सचिव भू अर्जन विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली ने जिला में संचालित जलग्रहण परियोजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम बनियाडीह में फलदार वृक्षारोपण, अमृत सरोवर एवं निर्मित अमृत सरोवर तालाब में जय कर्मा माता महिला स्व सहायता समूह द्वारा मत्स्य पालन कार्य का अवलोकन व महिला स्व सहायता समूहों के महिलाओं से चर्चा कर एस. आनंद ने महिला एसएचजीएस को अधिक से अधिक फोकस करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त सचिव आनंद ने केंद्र स्तर पर महिला स्व सहायता समूहों को लखपति दीदी बनाने के लिए योजना में काम कर रहे हैं, उसी कड़ी में बेमेतरा के महिला स्व सहायता समूहों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर तालाब के मेड़ में बरगद एवं पीपल का पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात ग्राम गोपालपुर में प्रदाय ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग कर कृषक कुमकरन चंद्राकर द्वारा गेंदे फूल की खेती के संबंध में चर्चा किया गया। कृषक ने अतिरिक्त सचिव आनंद को गेंदे फूल की खेती में ड्रिप पद्धति से सिंचाई के साथ साथ समय-समय पर खाद एवं कीटनाशक का उपयोग भी ड्रिप के माध्यम से करने एवं इससे हो रहे अतिरिक्त लाभ के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात ग्राम समुंदवारा में निर्मित चेक डैम के निरीक्षण के दौरान निर्मित चेक डैम अंतर्गत लाभान्वित कृषकों से चर्चा की गई। कृषक चंद्रशेखर पटेल, अमन चौहान व अन्य कृषकों ने बताया किचेक डैम निर्माण से फसलों की सिंचाई के साथ-साथ भूमि का जल स्तर भी बढ़ा। साथ-साथ वर्ष 2015-16 में निर्मित घोरेघाट नाला ग्राम घोटेघाट में निर्मित चेक डैम से लाभान्वित कृषकों ने बताया कि 7-8 वर्षों से इस निर्मित चेक डैम अंतर्गत रुके जल का खेतों में सिंचाई कर लाभ लिया जा रहा है।
भ्रमण पश्चात कलक्टर सह अध्यक्ष डब्लूसीडीसी जिला रणबीर शर्मा से मुलाकात कर परियोजना में संचालित गतिविधियों के संबंध में चर्चा किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कपिल देव दीपक, जीआईएस विशेषज्ञ एसडीके कुशवाहा, प्रशिक्षण विशेषज्ञ जितेन्द्र एवं भूपेंद्र यादव सहित जिला के उपसंचालक कृषि एमडी डडसेना, परियोजना अधिकारी संतोष गोंड जितेन्द्र ठाकुर, डब्लूसीडीसी लेखापाल जनकूपाल, जलग्रहण विकास दल गणेश साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, ईश्वर साहू एवं देवलाल साहू उपस्थित थे।


