बेमेतरा

हेलीपैड पर योगेश ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत
05-May-2024 2:27 PM
हेलीपैड पर योगेश ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बेमेतरा, 5 मई।
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित किया। 
हेलीपैड पर योगेश तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर गजमाला से सर्व हिन्दू सनातन संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में स्वागत अभिनन्दन किया। 

इस अवसर पर भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले के कार्यकर्ता भाजपा पत्याशी विजय बघेल को चुनाव में जिताने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। डोर टू डोर जन संपर्क किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से महिलाओं में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस पार्टी अभी से चुनाव में हार मान चुकी है। 

इस अवसर अंजु बधेल के सुरुज अजय मिश्रा राजेोश मार्केडे मनोज सिन्हा उत्सव सलुजा मासुम पान्डे अवकाश शर्मा मनोज पटेल नीलकंठ पटेल आशिष जैन सौरभ निर्वाणी बबलु साहु सूर्यदेव टडंन गिरी रांव अविनाश रांव नवल शाह राज यादव यंशवत टंडन नरेश रांय उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट