बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 जनवरी। कलेक्टर रणबीर शर्मा खरीफ विपणन जिले के चार धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी, कंतेली, डूडा और देवरबीजा का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे बेमेतरा के मंडी धान खरीदी केंद्र पहुँच कर समर्थन मूल्य पर की जा रहीं धान खरीदी का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के संबंध में उपार्जन केंद्रों में अब तक की गई धान खरीदी की जानकारी ली। इसके साथ धान विक्रय करने आये किसानों से बात की।
उन्होंने किसानों से धान कटाई के बाद कौन सा फसल के संबंध में भी किसानों से जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में संधारित की जा रही पंजियों का भी निरीक्षण किया। धान की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड अनुसार धान खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी मापी। धान रखने के लिए चबूतरा फड़ की व्यवस्था करने को कहा। धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से करने के निर्देश दिये। धान उठाव के लिए जरूरत मुताबिक अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था और हमाल बढ़ाकर धान उठाव की बात कही।
कलेक्टर शर्मा इसके बाद स्टेट वेयर हाउसिंग कारपोरेशन शाखा बेमेतरा का भी निरीक्षण किया। चावल के गुणवत्ता की सराहना की और ऐसे ही अच्छी किस्म के चावल रखने के कहा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दशा में धान खरीदी में कोई बाधा उत्पन्न ना होए इसके लिए सतर्क रहे। अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। धान खरीदी के कार्य में गड़बड़ी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धान खरीदी केंद्र कंतेली में एक दिन में कितने किसानों का खरीदी और बारदने की जानकारी ली। धान खरीदी केंद्र डूडा में निनवा के किसान कमलेश से बात की और धान खरीदी केंद्र में कोई दिक्कत या समस्या की जानकारी ली। कलेक्टर ने दो दिन के भीतर काटे गए टोकन और खरीदे गए धान की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों को धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्र में बुलाया गया हैए उससे धान की खरीदी उसी दिन हो जाएए किसी भी दशा में कोई भी किसान बिना धान बेचे, वापस ना हो इसका विशेष ध्यान रखें।


