बेमेतरा

गणित, विज्ञान व कला प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम
24-Dec-2023 2:32 PM
गणित, विज्ञान व कला प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 24 दिसंबर। डीएवी स्कूल जांता में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरुचि सिंह अनुभागीय अधिकारी थी। विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी थे। अन्य अतिथि में आत्मानंद स्कूल बेमेतरा प्राचार्या सुदेशा चटर्जी, प्राचार्या भारती शर्मा गवर्मेंट हाई स्कूल जांता, छात्रावास अधीक्षिका उमा जाटव, संकुल समन्यक जितेंद्र कुमार साहू उपस्थित थे।

गणित दिवस व साइंस एग्जीबिशन के साथ- साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। अनुभागीय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों सराहना किए। सुरुचि, एसडीएम ने बच्चों को बाल वैज्ञानिक के रूप में आगे बढ़ते देख रही बताया व सभी बाल वैज्ञानिकों की सराहना भी किए। विशिष्ट तिथि मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को डीएवी स्कूल आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही डीएवी के बच्चे को प्रतिभा के धनी होने के साथ सर्वांगीण विकास हो रहे। जजमेंट में रसायन शास्त्र सुदेशा चटर्जी प्रिंसिपल सजेस बेमेतरा एवं व्याख्याता जीवविज्ञान स्मृता अग्रवाल, व्याख्या निमिसा कौर वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, व्याख्यता भौतिकी ग्रीष्मा दिनेश सजेस बेमेतरा ने अहम भूमिका निभाई। प्राचार्य पी.एल.जायसवाल ने जानकारी साझा किया कि शालेय परिवार आज के कार्यक्रम का थीम ‘कल्पना का आश्चर्य’ था। जिसमें ‘गणित दिवस’,साइंस हुमानीतिस एग्जीविशन दिवस व हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजिक विज्ञान, वाणिज्य संगीत कंप्यूटर योग खेल आदि सभी विषयों आज का प्रदर्शनी लगाया गया था बच्चों ने केवल 2 दिन की ही तैयारी में भाग लेकर सब का मनमोह लिया।  सभी अतिथियो ने सभी विद्यार्थियों को नगद राशि के साथ प्रोत्साहित किए। समापन वैदिक शांति पाठ से किया गया।

शिक्षक ललित देवागन, राहुल पटेल, अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, निशु गुप्ता, अनिल कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अमित कुमार, गोविंद साहू, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, राजा तनतुवे, छोटू राम साहू, मनीषा सोनी, सविता साहू, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सरिता साहू, सुमित्रा पटेल, दीपिका वर्मा, सुखदेव साहू ,विजय चंद्राकर, गीता साहू, नरेश साहू आदि सभी ने आज के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।


अन्य पोस्ट