बस्तर

पूर्व पार्षद अशोक यादव को भाजपाईयों ने दी श्रद्धाजंलित
02-Jul-2021 9:04 PM
पूर्व पार्षद अशोक यादव को भाजपाईयों ने दी श्रद्धाजंलित

जगदलपुर, 2 जुलाई। भाजपा जिला कार्यालय में आज शोकसभा आहुत कर पूर्व पार्षद स्व. अशोक यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

भाजपा के निरंतर 3 बार पार्षद रहे अशोक यादव का गुरूवार को दिल्ली में उपचार के दौरान असमायिक निधन हो गया। शोकसभा में भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डे, संजय पाण्डे, आर्येन्द्र सिंह आर्य ने अपने संबोधन में स्व. अशोक यादव से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया व उनके अवसान को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

आज आहुत शोकसभा में महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, दीप्ति पाण्डे, रामकुमारी यादव, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, धनसिंह नायक, शशिनाथ पाठक, श्रीपाल जैन, विक्रम यादव, श्रीश मिश्रा, बृजेश शर्मा, शैलेश कुमार, गीता नाग, कृष्णा राय, किशोर महावर, रितेश सोनी, अनिमेष चौहान, सुप्रियो मुखर्जी, नागेश्वर राव, सतीश बाजपेयी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट