बस्तर

गरिमा व सादगी के साथ मनी चाचा नेहरू की जयंती
14-Nov-2022 9:35 PM
गरिमा व सादगी के साथ मनी चाचा नेहरू की जयंती

जगदलपुर, 14 नवंबर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आज राजीव भवन में प.जवाहरलाल नेहरू की जयंती गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई।

सर्वप्रथम उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते इंविप्रा उपाध्यक्ष व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनके त्याग तपस्या और योगदानों को बताया।

संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर अपने विचार रखे और कहा कि कुशाग्रबुद्धि के धनी नेहरू जी ने देश के सफल प्रधानमंत्री साबित हुए। महात्मा गाँधी के सरंक्षण में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्वतन्त्रता से लेकर 1964 तक भारत का नेतृत्व कर अच्छी सेवा दी। इनके कार्यशैली की जितनी सराहना की जाय कम है। नारी शक्ति को भी इन्होंने सम्मान दिलाया। आज इन्हीं के बदौलत नारी शक्तियां देश मे अपना अहम स्थान बना चुकी है। 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनवर खान, गौरनाथ नाग,सुनीता सिंह, सुर्या पानी, कौशल नागवंशी, अमर सिंह, दयाराम नाग, सुशील मौर्य, हरिशंकर सिंह,छबीश्याम तिवारी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट