बस्तर

जन्माष्टमी पर संसदीय सचिव ने किया सामाजिक भवन का लोकार्पण
31-Aug-2021 8:46 PM
जन्माष्टमी पर संसदीय सचिव ने किया सामाजिक भवन का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 अगस्त।
  संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय कृष्ण मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के मंगल की कामना की। उन्होंने कृष्ण मंदिर प्रांगण में निर्मित यादव समाज के नव निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया।

रेखचंद जैन ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन दर्शन समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत है तथा भगवान श्रीकृष्ण ने जो श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान दिया है वह समस्त मानव जाति के कल्याण का कारक है। 

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सूर्या पानी, इमरान खान,  कमलेश पाठक,  बी ललिता राव, दयाराम, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, महामंत्री अनवर खान,हेमू उपाध्याय, संजय जैन, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विक्रांत सिंह, अजय बिसाई, सौरभ जैन, विजय सिंह ,अनुराग महतो, नितिश शर्मा,प्रवीण जैन, अरुण गुप्ता, कुलदीप भदौरिया, मोइन अख्तर, नोयेल नाग सहित जिला यादव समाज के अध्यक्ष एवं पार्षद बलराम यादव एवं पार्षद सुभम यदु उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट