बस्तर

ऐतिहासिक सिटी ग्राउंड के उन्नयन के बाद पहली बार फ्लड लाईट की दूधिया रोशनी में महिलाओं ने खेला फुटबॉल
14-Aug-2021 8:59 PM
 ऐतिहासिक सिटी ग्राउंड के उन्नयन के  बाद पहली बार फ्लड लाईट की दूधिया रोशनी में महिलाओं ने खेला फुटबॉल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 14 अगस्त। जगदलपुर के ऐतिहासिक सिटी ग्राउंड के उन्नयन के बाद लोकार्पण की पूर्व संध्या पर फ्लड लाईट की दूधिया रोशनी में पहली बार महिलाओं का फुटबॉल का मैच आयोजित किया गया। यहां शुक्रवार को दो मैंचों का आयोजन रखा गया, जिनमें पहला मैच माता रुक्मणी  आश्रम डिमरापाल और वॉर हॉक्स कांकेर व दूसरा मैच बस्तर फुटबॉल क्लब और सुकमा फुटबॉल क्लब के बीच रखा गया।

मैच प्रारंभ होने के पूर्व संसदीय सचिव  रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, एमआईसी सदस्य  यशवर्द्धन राव,  राजेश राय, पार्षदगण, अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त  प्रेम पटेल, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक  राजेन्द्र डेकाटे ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने मैच का उठाने के साथ ही खिलाडिय़ों की उत्साह भी बढ़ाया जाएगा।


अन्य पोस्ट