बस्तर

मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री ने दी 4-4 लाख की मदद
10-Aug-2021 6:33 PM
मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री ने दी 4-4 लाख की मदद

जगदलपुर, 10 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस पर दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण कार्यक्रम स्थल जाते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई, वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हुए। मृतक और घायल टेटम गांव के निवासी हैं। 

इसकी जानकारी मिलने पर दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने गरीब ग्रामीणों के परिवार को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया। मोबाइल पर जानकारी देकर उन्होंने मदद की पहल की। इस पर मुख्यमंत्री ने 4 मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रूपये और 3 गंभीर रूप से घायल को 25-25 हजार रूपये की सहायता तत्काल स्वीकृत की। प्रभारी मंत्री ने मीडिया कर्मियों से चर्चा में कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री ऐसे मामलों में गरीबों को हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मेरे निवेदन पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति दी। मृतक ग्रामीणों के परिवार को जल्द ही दंतेवाड़ा प्रशासन आर्थिक मदद की राशि पहुंचाएगा।
 


अन्य पोस्ट