बलरामपुर

छात्रसंघ चुनाव बहाल की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
19-Apr-2026 10:09 PM
छात्रसंघ चुनाव बहाल की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 19 अप्रैल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार को सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के नाम विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है तथा उनकी समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए शीघ्र चुनाव कार्यक्रम घोषित कर पारदर्शी तरीके से छात्रसंघ चुनाव कराना आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जायसवाल, हृस्ढ्ढ जिला महासचिव सूर्यकांत रवि सहित अन्य छात्र नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए छात्रसंघ व्यवस्था को पुन: लागू करने की मांग का समर्थन किया।


अन्य पोस्ट