बलरामपुर

नीरज बने युकां के रामानुजगंज विस अध्यक्ष, संगठन मजबूती का लिया संकल्प
19-Apr-2026 10:05 PM
नीरज बने युकां के रामानुजगंज विस अध्यक्ष, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,19 अप्रैल। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस को नई मजबूती देते हुए ग्राम भाला निवासी युवा नेता नीरज गुप्ता को युवा कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश प्रभारी की सहमति से की गई है।

नीरज गुप्ता लंबे समय से छात्र राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत एनएसयूआई से की थी और बाद में युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों में सहभागिता की। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद नीरज गुप्ता ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव और आदित्य शरण सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।


अन्य पोस्ट